

द किचन (2019)
The Kitchen
1978 का हेल'स किचन नरक से कम नहीं, और ये बात वहां के तीन गैंगस्टर पत्नियों से बेहतर कौन जानता होगा? जब FBI उनके पतियों को सलाखों के पीछे धकेल देती है, तो ये महिलाएं आयरिश माफिया की बागडोर संभालने को मजबूर हो जाती हैं। सबको चौंकाते हुए, वे प्रतिद्वंद्वियों को मिटाने के लिए एक खूनी खेल खेलती हैं, और इस तरह उनकी ज़िंदगी हमेशा के लिए बदल जाती है।








