

Soul Surfer (2011)
समुद्र की लहरों की दीवानी बेथानी हैमिल्टन, एक भयानक शार्क हमले में अपना एक हाथ खो देती है। पर नियति के क्रूर प्रहार से बेखबर, वो अपने डर पर विजय पाती है और फिर लौटती है उसी अथाह सागर में। डेनिस क्वैड, हेलेन हंट और अन्नासोफिया रॉब अभिनीत, 'सोल सर्फर' एक सच्ची और प्रेरणादायक कहानी है जो हौसले की उड़ान को दर्शाती है।








